मोहम्मदगंज: मध्य विद्यालय पंसा को नया शिक्षक मिला, जिला परिषद सदस्य अंजू देवी के प्रयासों की सराहना
मोहम्मदगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पंसा में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला परिषद सदस्य श्रीमती अंजू देवी की अनुशंसा पर शिक्षक आशीष कुमार द्विवेदी की पदस्थापना की गई है। नए शिक्षक के योगदान से विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।