कैराना में मोबाइल झपटने वाले 15-15 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
कैराना में मोबाइल झपटने के मामले में फरार चल रहे 15-15 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि तीन बाइक सवार युवकों ने पहले बाइक में टक्कर मारी और बाद में सरकारी अस्पताल के पास युवक का मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे। मामले में वांछित शिवा निवासी अहमदगढ़ और सागर निवासी लुधियाना पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
#Kairana #Shamli #KairanaPolice #CrimeNews #BreakingNews
Kairana, Shamli | Oct 5, 2026