सादाबाद: परसौरा बंबा के पास तेज रफ्तार थार ने किसान को मारी टक्कर, गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मढ़ाका निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे। परसौरा बम्बा के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल के पास ही कांवड़ियों के लिए एक कैंप लगा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया है।