चायल: सराय अकील में 80 फीट तिरंगे ने बढ़ाया राष्ट्रप्रेम का जोश, डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा
स्वतंत्रता दिवस पर सराय अकिल में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकजुटता की शानदार तस्वीर देखने को मिली। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशाल तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब और देशभक्ति के नारों ने कस्बा में बढ़ाया जोश!