पुनासा: ओंकारेश्वर में कपड़ों पर बिस्किट थूककर चोरी करने वाले उज्जैन-महाराष्ट्र के 10 चोर गिरफ्तार
Punasa, Khandwa | Aug 11, 2026 ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं का कीमती सामान चुराने वाले महाराष्ट्र व उज्जैन के 10 चोरों को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला भी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया 1 लाख का माल जब्त किया है। चोर सुबह 4 से 5 बजे के बीच अंधेरे में श्रद्धालुओं को टारगेट करते थे। 10-20 नोट रोड पर फेंककर श्रद्धालुओं को झांसा देते थे ।