सिरसागंज: गांव खोडई के समीप सिरसा नदी पुल पर 36 घंटे फंसा रहा LPG टैंकर, बड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा-क्रेन से सुरक्षित निकाला गया
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में खोडई गांव के पास सिरसा नदी के पुल पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर करीब 36 घंटे तक फंसा रहा। पुल पार करते समय टैंकर का एक पहिया सड़क के कच्चे और ढलान वाले हिस्से में उतर गया। भारी वजन के चलते टैंकर के नदी में पलटने का खतरा बना हुआ था। करीब 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा और क्रेनों से टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।