इटाढ़ी: इटाढ़ी में ‘मेरे सपनों का भारत’ में छात्राओं ने चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना
Itarhi, Buxar | Sep 27, 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत बालिका मध्य विद्यालय इटाढ़ी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत किया।