भोरे: भोरे में खेग्रामस ने गरीबों के अधिकारों व सरकारी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय अनशन सत्याग्रह किया
भोरे में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 13 से 14 अगस्त को गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में गरीबों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर दो दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह किया गया। शुक्रवार की संध्या 4:00 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।