शुजालपुर: जटाशंकर महादेव मंदिर में विराट संत सम्मेलन, संतों ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में उज्जैन, इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन की