धामपुर: नहटौर के सरकारी अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में स्टाफ नर्स के घर से निकला कोबरा सर्प, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
Dhampur, Bijnor | Aug 15, 2026 शुक्रवार/शनिवार की रात को नहटौर के सरकारी अस्पताल की आवासीय कॉलोनी मे स्टाफ नर्स शरद के आवास में एक कोबरा सांप दिखाई दिया।जिस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सर्पमित्र बी भास्कर की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया। सर्प मित्र बी भास्कर ने बताया कि यह जहरीले प्रजाति का सर्प है अक्सर चूहो के पीछे घरों में घुस जाता है।