सहरसा के गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह..see more
सहरसा, 4 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सहरसा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंडोल चौक पर गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली। उपेंद्र कुशवाहा सौरबाजार प्रखंड के समदा पहुंचकर पार्टी के समर्पित नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी मेहता के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन पाठक, प्रदेश महासचिव प्रणव प्रताप राघव, चंदन बागची, लोकेश सिंह, बैजनाथ कुमार विमल, चूड़ामणि झा, मज़हरउद्दीन खान बबलू, मकेश्वर कुंवर, प्रखंड अध्यक्ष बिपिन पासवान, अभिमन्यु सिंह, अमित कुमार निकुंभ, शैलेश झा, तरुण झा, सुमन कुमार राय, बेचन राय, सनोज सिंह, गौरव सिंह, सूरज चौधरी, बिपिन रजक, विकास सिंह, बबलू कुंवर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक और मजबूत करने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।