फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए 49.31 लाख के साइबर फ्रॉड में पंचकूला पुलिस ने लखनऊ से दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, 9 दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों न्यायिक हिरासत में
पंचकूला में साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73 वर्षीय व्यक्ति से 49.31 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में लखनऊ से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशी प्रकाश राय, निवासी बलिया, हाल किरायेदार लखनऊ, उत्तर प्रदेश, उम्र 29 वर्ष तथा संदीप कुमार मिश्रा, निवासी बलिया, हाल किरायेदार लखनऊ, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 9 दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Aug 26, 2026