सोरांव: मऊआइमा इलाके के छीतेमऊ पुरवा में कांवड़ियों द्वारा आयोजित किया गया भंडारा
मऊआइमा थाना क्षेत्र के क्षेत्र के छीतेमऊ पुरवा में गुरुवार को कांवड़ियों द्वारा पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरा माहौल भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में भक्तों ने जयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्राहण किए।