बिंदकी: अदमापुर में पूर्व राष्ट्रपति ने स्व अमरजीत सिंह जन सेवक व उनकी पत्नी स्व प्रमिला सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अदमापुर गांव के समीप कोरसम के निकट जन सेवक डिवाइन गार्डन संदीपनी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की शाम 4: 50 बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी तथा पुत्री के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री स्व अमरजीत सिंह जन सेवक की पत्नी प्रमिला सिंह के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और 1 घंटे तक रुके।