मुरैना नगर: सैय्यद नगर में सिविल लाईन पुलिस ने वारदात की नीयत से खड़े आरोपी को 315 बोर कट्टे-राउंड के साथ गिरफ्तार किया
मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने सैय्यद नगर के आगे सत्संग भवन के पास वारदात की नीयत से हथियार लेकर खड़े आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।आरोपी को जेल भेज दिया।