#सीकर: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड़ 4 युवतियों समेत एक युवक को पकड़ा।
सीकर में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बजाज रोड पर कॉम्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने 4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा है। पुलिस को सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन और वहां चल रही गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है।
Behror, Alwar | Aug 18, 2026