छतरपुर 🚨 पुलिस 👉 "ऑपरेशन विश्वास" के तहत छतरपुर पुलिस के द्वारा सितंबर माह में 256 गुम मोबाइल तलाश कर अनुभागवार उनके वास्तविक धारकों को किए गए वापस
वर्ष 2026 में अब तक 1325 गुम मोबाइल फोन बरामद
पुलिस कप्तान छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं एड. एसपी श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में संचालित "ऑपरेशन विश्वास" अभियान के अंतर्गत गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में सितंबर माह 2026 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 256 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 38 लाख 40 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल फोन को संबंधित आवेदकों को मुख्यालय एवं अनुभाग स्तर पर सुपुर्द किया जा रहा है।
आज छतरपुर मुख्यालय अंतर्गत पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, पुलिस कंट्रोल रूम में सी एसपी श्री अरुण कुमार सोनी द्वारा बरामद गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
👉 इसी प्रकार अनुभाग खजुराहो अंतर्गत बरामद मोबाइल फोन एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल तथा
👉 अनुभाग नौगांव अंतर्गत बरामद मोबाइल फोन एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन विश्वास" अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026 में अब तक कुल 1325 गुम मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों एवं जिलों से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं। इस अभियान से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।
बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन हैं, जिनमें Samsung, OnePlus, Lava, Motorola, Nothing, Realme, Vivo, Oppo सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। ये मोबाइल छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों एवं गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों को वापस सौंपे गए।
छतरपुर पुलिस की अपील- 👇🏻
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो वह निम्न विवरण एवं दस्तावेजों के साथ साइबर सेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर संपर्क कर सकते हैं—
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)
- मोबाइल की खरीद रसीद (बिल)
- मोबाइल बॉक्स/कवर की फोटो
- मोबाइल गुम होने की तिथि एवं स्थान
- वैकल्पिक संपर्क नंबर
- नजदीकी थाना में की गई शिकायत की कॉपी
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur