धमतरी: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गौभक्तों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संतों के आह्वान पर देशभर में संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत धमतरी में भी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहाँ जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई। अभियान के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां कर्मा चौक पर एकत्रित हुए।