क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंदर नगर से कोई नहीं ले जा पाएगा : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन कब तक चलेगा यह सम्बंधित विभागों पर निर्भर करेगा : गुरु शरण परमार, अध्यक्ष, RCFC बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर
आज दिनांक 20-08-2026 से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति ने अपनी माँग को मनवाने के लिए एक कदम आगे बढ़ते हुए क्रमिक अनशन शुरु कर दिया है l यह जानकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने देते हुए बताया कि 20 अगस्त को चार लोग अनशन पर बैठे जिसमें एक्स. सर्विसमैन लीग की तरफ से कर्नल रूप सिंह ठाकुर, रोटरी क्लब से अजय ठाकुर, जिला परिषद भड़याड़ा कुशाल भारद्वाज और समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने शुरुआत की l यह चार लोग 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक बैठेंगे और उनके ठीक बाद अगले सदस्य बैठेंगे l अगर 25 अगस्त तक भी राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड और आयुष विभाग भारत सरकार अपने इस निर्णय को वापिस नहीं लेते तो संघर्ष समिति एक बड़ा धरना प्रदर्शन जिसमें चक्का भी होगा और जो असुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी उसके लिए यही विभाग जिम्मेदार होंगे l संघर्ष समिति आगे भी अपने संघर्ष को धार देने को मजबूर होगी अगर ये स्थानांतरण आदेश रद्द नहीं होते हैं तो और आमरण अनशन तक जाने से भी गुरेज नहीं करेगी l संघर्ष समिति सभी सामाजिक संगठनों का जिसमें कि व्यापार मंडल जोगिंदर नगर, रोटरी क्लब, एक्स. सर्विसमैन लीग, पेंशनर संघ आदि गैर राजनीतिक और राजनीतिक संगठनों का धन्यवाद करती है और सभी जागरूक जोगिंदर नगर वासियों का भी धन्यवाद करते हैं जो कि धरना स्थल पर आकर और सोशल मीडिया में भी हमारा समर्थन कर रहे हैं l इस अवसर पर कप्तान दलीप सिंह, सुवेदार मेजर निहाल सिंह, सुवेदार मेजर लाभ सिंह, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, राम लाल वालिया, अमर सिंह जसवाल, सुरेंदर ठाकुर, प्यार चंद महंत, सुशील पठानिया, डॉ, एस. के. सकलानी, पूर्व प्रधान बुहला भड़याड़ा आशा ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान भास्कर गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, रमन बहल, राजेश सूद, सुशील शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर संतोष ठाकुर, अशोक कुमार, सुनील शर्मा, दमन दीप, बाल गणपति कमेटी के अजय बावा, अपनत्व सेवा समिति के हरीश बहल, रुपेश सैन, चमन गुप्ता, कांशीराम वर्मा, नेक राम शास्त्री, शेष राम, राकेश, आशीष ठाकुर, तारा चंद, भूपेंद्र पाल ठाकुर आदि सैंकड़ो जोगिंदर नगर वासी मौजूद रहे l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu
Mandi, Mandi | Aug 21, 2026