लखनऊ में एचसीएल आईटी सिटी के 10 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोरखपुर के कौड़ीराम की रहने वाली रचना राय मंच पर भाषण देते समय अचानक घबरा जाती हैं। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हौसला बढ़ाने के लिए तालियां बजवाते हैं। इसके बाद रचना फिर से आत्मविश्वास के साथ अपनी बात पूरी करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
CM Yogi Adityanath, Gorakhpur]
#Gorakhpur #YogiAdityanath