लातेहार: लातेहार के जालिम खुर्द पंचायत भवन में गुरुवार सुबह 11 बजे गोपालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ
लातेहार के जालिम खुर्द पंचायत भवन में एक दिवसीय गोपालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की सुबह 11 बजे किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरे कृष्ण एवं पंचायत की मुखिया सुनीता देवी किया ।आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गाय पालन करने के बारे में जानकारी दिया गया ।