छपरा: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाकपा माले का धरना, सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
Chapra, Saran | Sep 30, 2026 भाकपा-माले की ओर से बुधवार की दोपहर 12 बजें के लगभग छपरा सदर प्रखंड मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ सह सीओ को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांगों में भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल वास भूमि व वासगीत पर्चा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नियमित राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की र