सबलगढ़: शहर में विशाल तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में डूबा शहर, विधायक रहीं मौजूद
आज सबलगढ़ शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामिल हुए।