पूरी वीडियो देखे हमारे यूट्यूब चैनल Balod 24 Hours पर
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में पितृपक्ष के पहले दिन कथित तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। मुक्तिधाम के पास शाम के समय करीब 14 से 16 लोगों के जुटने और कुछ लोगों के एक-दूसरे का मुंडन करते देखे जाने की बात सामने आई है। मौके से बड़ी संख्या में नींबू समेत कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिलने की भी जानकारी है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#blackmagic #horror #update #trending #cg
Dondi Luhara, Balod | Sep 30, 2026