ललितपुर: तालबेहट क्षेत्र के गांव में 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के गांव में 4 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले एक रिश्ते के चाचा द्वारा चाट खिलाने के बहाने अकेले में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के गंभीर आरोप लगे हैं। जब वह खून से लथपथ बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसकी दादी द्वारा उसे पुलिस के पास ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।