सहार: दो बाइक चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार; अरवल डीएम के बॉडीगार्ड की बाइक चोरी करने का भी आरोप
Sahar, Bhojpur | Aug 13, 2026 सहार थाना क्षेत्र के बजरेया से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। गुरुवार की शाम 5:00 के करीब पुलिस ने बताया कि बजरेया निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।