सीतामढ़ी शहर में छिपकर बना रहा था ठिकाना, नगर थाना पुलिस और STF ने घेराबंदी कर दबोचा
सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी स्थित रतन चौक वाली गली में नगर थाना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी डबला को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि डबला जिले के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल था और पुलिस से बचने के लिए शहर में छिपकर अपना ठिकाना बना रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों से जुड़े कई अहम राज सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
👉 सीतामढ़ी से बड़ी खबर, आगे की कार्रवाई पर नजर...
#Sitamarhi #SitamarhiNews #BreakingNews #STF #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #bbcaaptak #bnpunews #Rksonijournalist #SitamarhiNewsTak