मनोहरथाना: डेकडियाखेडी में मामूली बात पर विवाद, दोनों पक्षों के 11 व्यक्ति हुए घायल
दांगी पुरा थाना क्षेत्र के डेकड़िया खेड़ी गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर लढ्ढ गंडासी चले दोनो पक्षो के एक दर्जन के लगभग व्यक्ति घायल हुए । थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि बंसीलाल व कालू लाल के खेत व मकान पास पास है बंसीलाल के परिवार के सदस्यों द्वारा उनके मकान के यहां पत्थर लगा दिए थे । जिसके चलते कालू के मकान की दीवार गिर गई ।