गोंडा के बाढ़ प्रभावित तरबगंज क्षेत्र के अइली परसौली में पंचायत भवन पर भूसा पहुंचते ही उसे लेने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जानवरों के चारे के लिए भूसे की बढ़ती मांग के बीच मौके पर मारामारी की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए जिम्मेदारों को पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में भूसे का वितरण कराया गया।
गोंडा में बाढ़ के चलते पशुओं के चारे का संकट गहराता जा रहा है। हरे चारे के साथ भूसे की मांग भी बढ़ गई है। उधर, घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर है, हालांकि जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। नदी में अभी भी करीब 3.33 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। तरबगंज और नवाबगंज क्षेत्र में घाघरा का पानी लगातार फैलाव ले रहा है।
#Gonda #GondaFlood #तरबगंज #अइलीपरसौली #बाढ़ #घाघरा #बाढ़प्रभावितक्षेत्र #पशुचारा #भूसा
Gonda, Gonda | Aug 19, 2026