आंवला: आंवला के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाए गए बापू और शास्त्री जी के जन्मदिवस
आंवला नगर और क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा, आदर और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों व आमजन को स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।