आबू रोड: आबूरोड के मावल चौकी पर रीको पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में खुला शराब तस्करी का खेल
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बॉडी कंटेनर से 402 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मावल चौकी पर लगातार सघन नाकाबंदी