नासरीगंज: नर्तकी बुक कराने गए व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, चार नामजद आरोपी
नासरीगंज थानाक्षेत्र के बरडीहां गांव में बेटे के जन्मदिन समारोह के लिए नर्तकी बुक कराने गए व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पंचायत नासरीगंज के वार्ड संख्या 10 निवासी अमित कुमार ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बिरेंद्र नट, रवि नट, कुंदन नट और करन नट को नामजद किया गया है। एफआईआर के अनुसार अमित कुमार बेटे के जन्मदिन