तालबेहट: तालबेहट कस्बे में किसान से ₹10,000 की टप्पेबाजी, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने और हुआ वायरल
तालबेहट कस्बे में खांदी निवासी किसान बैंक से पैसा निकाल कर मोबाइल की दुकान पर पहुंचा,जहां एक अज्ञात बदमाश द्वारा ₹10000 की टप्पे बाजी की गई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,उक्त मामले में अभी तक बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसको लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।