मिली जानकारी के अनुसार छत्तरपुर निवासी रामसिंह आदिवासी उम्र 45 वर्ष ने शनिवार को शाम लगभग सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को शाम लगभग पांच बजे रंजिश के चलते गांव के ही आशाराम ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।