Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी के तहत जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर के निर्देशानुसार समाहरणालय सभाकक्ष, खगड़िया में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों का सीबीटी (CBT) टेस्ट आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जा सकें। जिला प्रशासन, खगड़िया आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है। #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #DisasterManagement #FloodPreparedness #CBTTest #Bihar #DisasterPreparedness #EmergencyResponse #DMKhagaria #VikramVeerkar #BiharGovernment #PublicSafety

8.6k views | Khagaria, Bihar | Jul 28, 2026

MORE NEWS

🏏🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच

जेएनकेटी खेल मैदान, खगड़िया में आयोजित फैंसी क्रिकेट मैच में जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

#IndependenceDay #Khagaria #Cricket #खेल_और_युवा #स्वतंत्रता_दिवस

🏏🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच जेएनकेटी खेल मैदान, खगड़िया में आयोजित फैंसी क्रिकेट मैच में जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। #IndependenceDay #Khagaria #Cricket #खेल_और_युवा #स्वतंत्रता_दिवस

Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र/स्मृति-चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

#IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #Khagaria #देशभक्ति #कला_संस्कृति

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र/स्मृति-चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। #IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #Khagaria #देशभक्ति #कला_संस्कृति

Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026

15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर मानसी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, झमटा के दलित-महादलित टोले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इस अवसर पर दलित-महादलित टोले के बच्चों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों ध्वजारोहण सामाजिक सम्मान, समानता एवं समावेशिता की भावना का प्रतीक बना। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों की सहभागिता ने समारोह को विशेष बना दिया।

15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर मानसी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, झमटा के दलित-महादलित टोले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। इस अवसर पर दलित-महादलित टोले के बच्चों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों ध्वजारोहण सामाजिक सम्मान, समानता एवं समावेशिता की भावना का प्रतीक बना। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों की सहभागिता ने समारोह को विशेष बना दिया।

Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस | खगड़िया 🇮🇳

15 अगस्त 2026...

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और अमर शहीदों को नमन करने का गौरवपूर्ण दिन।

खगड़िया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जे.एन.के.टी. इंटरस्तरीय विद्यालय के मैदान में जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, मुंगेर श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

तिरंगा शान से लहराया...
राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर, पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्रीमती आरती, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजनों और मीडिया बंधुओं की भी गरिमामयी सहभागिता रही।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, मुंगेर श्री प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने गुब्बारे उड़ाकर शांति, सद्भाव और देश की स्वतंत्रता का संदेश दिया।

आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे मानो देश की आजादी, शांति और उज्ज्वल भविष्य का पैगाम दे रहे थे।

समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया तथा आवासविहीन लाभुकों के बीच पर्चा वितरण कर उन्हें उनके अधिकार एवं आवास के अवसर से जोड़ा गया।

यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान, जरूरतमंदों के सशक्तिकरण और समाज के अंतिम पायदान तक विकास की पहुंच का भी संदेश बना।

देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रगौरव से सराबोर वातावरण में खगड़िया ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसकी रक्षा करना और देश को निरंतर सशक्त बनाना हम सभी का दायित्व है।

आइए, तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने तथा देश की एकता, अखंडता, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस | खगड़िया 🇮🇳 15 अगस्त 2026... भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और अमर शहीदों को नमन करने का गौरवपूर्ण दिन। खगड़िया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जे.एन.के.टी. इंटरस्तरीय विद्यालय के मैदान में जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, मुंगेर श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा शान से लहराया... राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर, पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्रीमती आरती, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजनों और मीडिया बंधुओं की भी गरिमामयी सहभागिता रही। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, मुंगेर श्री प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने गुब्बारे उड़ाकर शांति, सद्भाव और देश की स्वतंत्रता का संदेश दिया। आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे मानो देश की आजादी, शांति और उज्ज्वल भविष्य का पैगाम दे रहे थे। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया तथा आवासविहीन लाभुकों के बीच पर्चा वितरण कर उन्हें उनके अधिकार एवं आवास के अवसर से जोड़ा गया। यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान, जरूरतमंदों के सशक्तिकरण और समाज के अंतिम पायदान तक विकास की पहुंच का भी संदेश बना। देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रगौरव से सराबोर वातावरण में खगड़िया ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसकी रक्षा करना और देश को निरंतर सशक्त बनाना हम सभी का दायित्व है। आइए, तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने तथा देश की एकता, अखंडता, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके अमूल्य योगदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उन्हें शॉल एवं पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके अमूल्य योगदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उन्हें शॉल एवं पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026