रामानुजगंज: डीजल दिलाने के नाम पर 1.08 लाख की ठगी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में की गई शिकायत
रामानुजगंज बुधवार सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराने का झांसा देकर रामानुजगंज निवासी गौरव कुमार गुप्ता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रामानुजगंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार गौरव कुमार गुप्ता के मोबाइल पर