पलेरा: नगर पंचायत पलेरा क्षेत्र में तिरंगे की धूम, अधिकारी, जनपद निधि सदस्य व स्कूली छात्र हुए शामिल
पलेरा जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान' के तहत नगर में एक भव्य और विशाल तिरंगा रैली निकाली गई जिससे संपूर्ण नगर आज तिरंगा में नजर आ रहा था । इस आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों के जोश ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया