शाहबाद: कछियाथाना विद्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन
Shahbad, Baran | Sep 25, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में जानकारी दी गई।