श्रीनगर: प्रखंड क्षेत्र श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया
प्रखंड क्षेत्र श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में झंडोतोलन किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर चारों तरफ भारी उत्साह देखने को मिला। मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शहनबाज आलम, थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय सहित अन्य जगहों पर झंडोतोलन किया गया।