अनूपपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण
देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला पंचायत अनूपपुर में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।