फतेेहपुर: बाराबंकी में नहर पटरी पर मिला 29 वर्षीय युवक का शव, गुरुवार से था लापता; मौत की वजह पर सस्पेंस
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कदिराबाद मोड़ के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी अरविंद रावत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अरविंद घर से पैदल निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।