कसरावद: बड़ी माता मंदिर से आज निकलेगा 57 वाहनों का कारवां, झांकियां, घोड़े और तोपों की गूंज के साथ
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को कसरावद में सकल हिंदू समाज का भव्य चल समारोह निकलेगा। धार्मिक झांकियों, सजे-धजे वाहनों, ढोल-डीजे और आतिशबाजी के बीच निकलने वाले इस समारोह को लेकर नगर में खासा उत्साह है। आयोजन में 57 वाहन, 8 डीजे, घोड़े, ढोल और आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। महाराष्ट्र और भोपाल से आने वाले डीजे विशेष आकर्षण रहेंगे।शनिवार 1 बजे की जानकारी