महोबा: तीन दिन में बैंक खाते में जमा हुए 42 लाख, साइबर फ्रॉड की जांच में हमीरपुर निवासी पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 साइबर थाना पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले का खुलासा किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की महोबा शाखा में कंपनी के नाम से संचालित खाते में तीन दिन में 42 लाख रुपये जमा हुए। जांच में तमिलनाडु, आगरा और गौतमबुद्धनगर से साइबर अपराध की शिकायतें मिलीं। पुलिस ने खाताधारक सुधांशु साहू निवासी हमीरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।।