मुजफ्फरपुर के माधोपुर हजारी में बाढ़ का असर, पानी के बीच पहुंचे DM
साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी गांव में बाढ़ की स्थिति का जिलाधिकारी कुमार गौरव ने इन्फ्लेटेबल मोटर वोट से जायजा लिया। पानी के बीच गांव पहुंचकर डीएम ने प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।
📍 मौके पर राहत सामग्री और पॉलीथिन शीट का वितरण
📍 प्रभावित परिवारों की जरूरतों की ली जानकारी
📍 अधिकारियों को समय पर राहत पहुंचाने का निर्देश
📍 नाव और उपलब्ध संसाधनों से राहत-बचाव जारी रखने को कहा
डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी परिवार को राहत के लिए इंतजार न करना पड़े। प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पानी के बीच प्रशासन की ग्राउंड एक्टिविटी जारी, अब नजर राहत की पहुंच पर।
तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज जनता की जुबानी
#Muzaffarpur #Sahibganj #MadhopurHazari #BiharFlood #FloodUpdate #TirhutNews
Bihar, India | Oct 2, 2026