उदयपुर: उदयपुर सहित सरगुजा जिले के सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों की अंबिकापुर के वेद होटल में बैठक संपन्न
उदयपुर से सरगुजा जिले के सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी की बैठक अंबिकापुर के होटल वेद में जिला अध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 अगस्त को होने वाले ब्लाक स्तरीय आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया से मुलाकात का टेंट पंडाल की सहायता हेतु आग्रह किया गया है।