मधुबन: मधुबन के गड़हिया ओपी की पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा मोतिहारी जेल
मधुबन के गड़हिया ओपी की पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को मोतिहारी जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए ओपी के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जेल भेजा गया शराब कारोबारी खोदादपुर ग्राम का मुसाफिर सहनी है। उसके पास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है।