कोईलवर: कायमनगर पैक्स में सुनील सिंह ने 331 वोट से दर्ज की जीत
कोईलवर उत्तराखंड के कायमनगर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील सिंह ने 331 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद हासिल किया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश दुबे को हराया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने बुधवार की शाम 7:30 बजे मीडिया को दी जानकारी, लोगों ने खुशी जताई।