वेयर हाउस में बिना टोकन-रसीद के डीएपी की कालाबाजारी
वीडियो सामने आने के बाद जांच करने पहुंची टीम, गोदाम प्रभारी और डीडीए मामला रफा-दफा करने में जुटे
छतरपुर। कृषि उपज मंडी स्थित वेयर हाउस में बिना टोकन और रसीद के डीएपी खाद बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, वेयर हाउस प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के निर्देश पर कर्मचारी गोदाम के अंदर किसानों से रुपए लेते हैं और इसके बाद दूसरे शटर से खाद बाहर निकाली जाती है। सूत्रों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से इस तरह खाद बिक्री की जा रही थी। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जांच टीम वेयर हाउस पहुंची। बताया जा रहा है कि, प्रभारी जिला नोडल डीडीए अनिल मिश्रा से सांठ-गांठ कर मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रभारी पर पहले भी खाद की कालाबाजारी की शिकायतें हो चुकी हैं। दूसरी ओर किसान सरकारी प्रक्रिया से खाद लेने दो से तीन दिन तक केंद्रो के चक्कर लगा रहे हैं।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Oct 6, 2026