चंदौसी: चंदौसी में गोलीकांड का खुलासा, रुपए के लेनदेन में रची गई साजिश
चंदौसी के मुंसिफ रोड पर किराना व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला 1.60 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा था। व्यापारी ने अपने परिचित को फंसाने के लिए खुद को गोली मरवाने की साजिश रची थी। इसके लिए दो युवकों को करीब 10 हजार रुपये देने की बात सामने आई है।