बड़वाह: बड़वाह के माँ ॐ नर्मदा मूक बधिर विद्यालय मे गांधी-शास्त्री जयंती मनाई,दिव्यांग बच्चों की निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
मध्यप्रदेश के बड़वाह सुराणा नगर स्थित माँ ओम नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। शासन के सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने महापुरुषों के जीवन एवं उनके आदर्शों